Moto G Power 5G (2025) अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ जल्द देगा दस्तक! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

मॉडल नंबर Vegas XT2515-1 के साथ एक मोटोरोला फोन का लो-रिजॉल्यूशन रेंडर शेयर किया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर Vegas XT2515-1 के साथ एक मोटोरोला फोन का रेंडर हुआ लीक
  • यह मॉडल नंबर कथित तौर पर Moto G Power 5G (2025) का है
  • रेंडर में फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ गहरे बैंगनी रंग में दिखाया गया है

Photo Credit: Moto G Power 5G (2024) को इस साल लॉन्च किया गया था

Moto G Power 5G (2024) को MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर के साथ मार्च में लॉन्च किया गया था। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसी का एक रिफ्रेश वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में कथित Moto G Power 5G (2025) के रेंडर्स को शेयर किया गया है, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग Motorola स्मार्टफोन कैसा दिखाई देगा। रेंडर लो-रिजॉल्यूशन है, लेकिन यह स्मार्टफोन के डिजाइन को उजागर करने के लिए पर्याप्त है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपकमिंग Motorola हैंडसेट पतले बेजल्स और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा।

91mobiles ने मॉडल नंबर Vegas XT2515-1 के साथ एक मोटोरोला फोन का लो-रिजॉल्यूशन रेंडर शेयर किया है। यह मॉडल नंबर कथित तौर पर Moto G Power 5G (2025) का है। रेंडर में फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ गहरे बैंगनी रंग में दिखाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन में एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ तीन सेंसर हैं। इस साल के Moto G Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
Advertisement

कथित Moto G Power 5G (2025) के स्क्रीन में सेल्फी कैमरा के लिए टॉप-सेंटर में होल पंच कटआउट है। इसमें फ्लैट एज और बेहद पतले बेजल्स दिखाई देते हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स फोन के दाईं ओर दिखाई देते हैं।
 

Moto G Power 5G (2024) की कीमत, स्पेसिफिकेशन

Moto G Power 5G (2024) को मार्च में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ $299.99 (लगभग 25,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह Android 14 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। यह MediaTek Dimensity 7020 SoC पर काम करता है। Moto G Power 5G में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.