मोटो जी (जेन 4) मंगलवार को होगा लॉन्च, एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2016 10:45 IST
मोटोरोला का इवेंट 17 मई को आयोजित होना है। कंपनी इस दिन अपने अगले मोटो डिवाइस से पर्दा उठाएगी। अब जानकारी मिली है कि अगले मोटो हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे। दरअसल, इसका खुलासा मोटोरोला इंडिया की एक ट्वीट से हुआ। ज्ञात हो कि इस दिन कंपनी मोटो जी (जेन 4) और मोटो जी प्लस हैंडसेट लॉन्च कर सकती है।

मोटोरोला इंडिया ने अमेज़न इंडिया को ट्वीट किया,“We have been #MissingOut on a lot lately, isn’t it?” ध्यान रहे मोटोरोला इंडिया अपने अगले हैंडसेट के लिए मिसिंगआउट हैशटैग से कैंपेन चला रही है।
Advertisement

कंपनी द्वारा लगातार जारी किए जा रहे है टीज़र मैसेज से ये तो साफ है कि अगले मोटो डिवाइस का आकर्षण बैटरी और कैमरा होगा। कंपनी के इंडिया ट्विटर हैंडल से कई टीज़र इमेज जारी किए गए हैं जिनमें #Missing हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। इन टीज़र इमेज के जरिए कथित मोटो जी4 स्मार्टफोन के फ़ीचर का खुलासा किया गया है। टीज़र इमेज में यूज़र की परेशानियों का ज़िक्र है जिसका निदान मोटो जी4 को बताया गया है।

हाल के दिनों में मोटो जी फोर्थ जेन और मोटो जी4 प्लस के बारे में कई खुलासे हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन खुलासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो सामने आया था। और मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो में नज़र आ रहे हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। काले रंग के इस स्मार्टफोन की तुलना 2014 के मोटो एक्स मॉडल से की गई थी। इतना तो साफ है मोटो जी सीरीज का अगला फोन पुराने जेनरेशन के हैंडसेट से ज्यादा बड़ा है। वीडियो में स्मार्टफोन को चारो तरफ से दिखाने के अलावा एक्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह तकनीक पहले से ही मोटो हैंडसेट का हिस्सा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.