Moto G (Gen 3) होगा वाटरप्रूफ, 2GB RAM से होगा लैसः रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 18:06 IST
ऐसा लगता है कि 28 जुलाई को मोटोरोला (Motorola) के इवेंट से पहले थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G Gen 3) को लेकर लीक का सिलसिला थमने नहीं वाला। मोटोरोला मोटी जी जेन 3 (Motorola's Moto G Gen 3) में 2GB का रैम (RAM) होगा और इसे IPX7 सर्टिफिकेशन मिला है। ये सारी जानकारियां एक भारतीय इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की लिस्टिंग से सामने आई हैं। एक अन्य रिपोर्ट में Moto G (Gen 2) की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं।

भारतीय इंपोर्ट/एक्सपोर्ट साइट Zauba (Mobipicker की रिपोर्ट) ने लिस्ट किया है कि Moto G (Gen 3) की शिपिंग पिछले हफ्ते ही शुरू हो चुकी है। इसका मॉडल नंबर Motorola XT1550 है। स्मार्टफोन को चीन और हॉंगकॉंग से लाया गया है, प्रत्येक हैंडसेट की घोषित कीमत क्रमशः 8,436 और 15,256 रुपये बताई गई है। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च होंगे। गौर करने वाली बात है कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ एक घोषित वैल्यू है, आम तौर पर यह मार्केट प्राइस से मेल नहीं खाती।
Advertisement

Zauba की लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G (Gen 3) में 2GB का RAM, 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज (सस्ते वाले मॉडल के लिए) और 5 इंच का डिस्प्ले है। हैंडसेट के RAM को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो उन रिपोर्ट से मेल नहीं खाती जिसमें Moto G (Gen 3) में 1GB का RAM होने का दावा किया गया था। एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Moto G (Gen 3) के दो वेरिएंट लॉन्च होंगे। एक वेरिएंट 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 1GB RAM वाला होगा और दूसरा 16GB स्टोरेज के साथ 2GB RAM वाला।

एक और रिपोर्ट में Mobile Syrup ने Moto G के लेटेस्ट वर्जन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो पुरानी लीक से मेल खाती हैं। एक तस्वीर से तो हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है, जैसे कि यह 4G सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य स्पेसिफिकेशन में quad-core प्रोसेसर, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 2470mAh की बैटरी और IPX7 सर्टिफिकेशन शामिल हैं। ये सारे दावे एक और रिपोर्ट में किए जा चुके हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि कंपनी द्वारा भारत में भेजे गए इनवाइट में लिखा है, "एक अच्छा दोस्त आपको बारिश में छाता ऑफर करेगा। बेस्ट फ्रेंड आपके साथ हमेशा ही बारिश में नाचने को तैयार रहेगा।'' इनवाइट की भाषा भी इसी ओर इशारा कर रही है कि Moto G (Gen 3) वाटरप्रूफ डिवाइस है। IPX7 सर्टिफिकेशन इन कयासों पर मुहर लगाने का काम कर रहा है। वैसे, एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर ने Motorola Moto G (Gen 3) को EUR 199 (करीब 13,700 रुपये) मे लिस्ट किया है।
Advertisement

Motorola ने पिछले हफ्ते 28 जुलाई के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था, इसके बाद से ही नए Moto G (Gen 3) और Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन को इसी तारीख पर लॉन्च किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कंपनी ने नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पाउलो के इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.