Moto G (Gen 3) में होगा कस्टमाइजेशन का विकल्प, प्रोमो वीडियो हुआ लीक

Moto G (Gen 3) में होगा कस्टमाइजेशन का विकल्प, प्रोमो वीडियो हुआ लीक
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला (Motorola) अपने 28 जुलाई के इवेंट में मोटो जी थर्ड जेनरेशन (Moto G Gen 3) के साथ मोटो एक्स थर्ड जेनरेशन (Moto X Gen 3) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगा। इस बीच दोनों डिवाइस को लेकर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

इस बार तो खुद Motorola ने हैंडसेट से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं। कंपनी ने हाल ही में Moto G (Gen 3) के मोटो मेकर (Moto Maker) लिस्टिंग पेज को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। जो यह बताता है कि यह स्मार्टफोन कस्टमाइजेशन के ऑप्शन के साथ आएगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन का पुर्तगाली प्रोमो वीडियो भी इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है। वहीं, एक और लीक के जरिए Moto X (Gen 3) की तस्वीरें सामने आई हैं।

एक Reddit पोस्ट के मुताबिक, Motorola ने Moto G (2015) हैंडसेट के लिए मोटो मेकर (Moto Maker) विकल्प को लिस्ट किया है जिसमें कई कस्टमाइजेशन के विकल्प की जानकारी दी गई है। Motorola ने जब तक इस पेज़ को हटाया, तब तक एक Reddit यूज़र इसका स्क्रीनशॉट लेने में कामयाब रहा। स्क्रीनशॉट इस ओर इशारा कर रहा है कि Moto G (2015) के दो स्टोरेज/रैम (RAM) वेरिएंट उपलब्ध होंगे- 8GB स्टोरेज के साथ 1GB का RAM और 16GB स्टोरेज के साथ 2GB का RAM। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। गौर करने वाली बात है कि Moto Maker पेज पर नए Moto G डिवाइस को Moto G (2015) का नाम दिया गया है। संभव है कि यह हैंडसेट का आधिकारिक नाम भी हो। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए हमें मंगलवार को होने वाले Motorola के इवेंट का इंतजार करना होगा।

Moto Maker लिस्टिंग पेज इस ओर इशारा कर रहा है कि Moto G (Gen 2) की तरह Moto G (2015) ब्लैक और व्हाइट फ्रंट पैनल के साथ आएगा। नए Moto G के साथ 10 रियर कलर के ऑप्शन उपलब्ध होंगे और इसके साथ 10 मेटालिक पैनल के ऑप्शन भी। Moto Maker पेज पर फ्लिप शेल (Flip Shell) एड-ऑन एक्सेसरी को $19.99 (करीब 1200 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

दूसरी लीक के मुताबिक, पुर्तगाली में Moto G (Gen 3) का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया है। 9to5google की मानें तो वीडियो में दिखाए गए स्पेसिफिकेशन उन लीक से मेल खाते हैं, जिसमें हैंडसेट में 5 इंच के एचडी डिस्प्ले, quad-core प्रोसेसर, 4G सपोर्ट, IPX7 सर्टिफिकेशन, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, माइक्रो-एसडी कार्ड सपोर्ट और डुअल-सिम सपोर्ट फीचर होने का दावा किया गया था।

वहीं, नए Moto X की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई हैं जिसमें इस स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिख रहा है। Weibo पर जारी इस तस्वीर से साफ है कि Moto X (Gen 3) का रियर पैनल दिखने में बहुत हद तक Moto G (Gen 3) की हाल ही में लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है। लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, बैकपैनल पर सिल्वर कलर का वर्टिकल स्ट्रिप बना हुआ है, जिसके एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »