मोटो जी (जेन 3) और मोटो जी टर्बो एडिशन अब अमेज़न पर भी मिलेंगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2016 10:47 IST
मोटोरोला इंडिया ने पिछले साल घोषणा की थी कि आने वाले वाले दिनों में मोटो हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी है कि मोटो जी (जेन 3) और मोटो जी टर्बो एडिशन अब फ्लिपकार्ट के अलावा अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे।

फिलहाल, मोटो जी (जेन 3) के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। मोटोरोला का कहना है कि 8 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल हफ्ते के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा। याद दिला दें कि लंबे समय तक एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप को खत्म करते हुए चुनिंदा मोटो हैंडसेट को एयरटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील व अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया था। इसमें मोटो ई (जेन 2) शामिल है और हाल ही में लॉन्च किया गया मोटो एक्स फोर्स अमेज़न इंडिया पर मिलता है।
Advertisement
 

पिछले महीने मोटोराला इंडिया नेअपने लोकप्रिय स्मार्टफोन मोटो जी (जेन 3) के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो जी टर्बो एडिशन की कीमत में कटौती का ऐलान किया था।

मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) का 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट अब 9,999 रुपये (पुरानी कीमत 11,999 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, 16 जीबी मॉडल के लिए आपको 10,999 रुपये (पुरानी कीमत 12,999 रुपये) खर्चने होंगे। दूसरी तरफ, मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 12,499 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन पहले की तरह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.