Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, Moto G9 Power के साथ लॉन्च होने की उम्मीद

कहा जा रहा है कि नए Moto G 5G को Moto G9 Power के साथ इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा और वर्तमान में इसे मोटोरोला Kiev के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Moto G 5G को Moto G 5G Plus का टोन-डाउन वर्ज़न बताया जा रहा है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होने का दावा
  • लीक में प्रोसेसर और रैम + स्टोरेज विकल्प की जानकारी भी शामिल

Moto G 5G कंपनी की बजट 5जी पेशकश होगी

Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola का नया बजट 5G फोन का कोडनेम "Kiev" के साथ काम करता है। स्मार्टफोन के जुलाई में लॉन्च हो चुके Moto G 5G Plus का लाइट वर्ज़न होने की उम्मीद है। मोटो जी 5जी के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं और कहा जा रहा है कि फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट है और इसमें ओलेड डिस्प्ले है। Moto G 5G को हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord N10 5G से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

टेक्नोलॉजी ब्लॉग TechnikNews ने XDA Developers के एडम कॉनवे के साथ मिलकर Moto G 5G की जानकारियां लीक की है। कहा जा रहा है कि नए फोन को Moto G9 Power के साथ इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा और वर्तमान में इसे मोटोरोला Kiev के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Advertisement
 

Moto G 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Moto G 5G में स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडीआर सपोर्ट वाला फुल-एचडी ओलेड डिस्प्ले होने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट है जिसने अपनी शुरुआत हाल ही में OnePlus Nord N10 5G के साथ की थी। इसके अलावा, फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल होने की बात भी की गई है। लीक में बताया गया है कि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकेगा।

मोटो जी 5जी में एफ/1.7 लेंस वाले 48-मेगापिक्सल सैमसंग जीएम1 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में एफ/2.2 टेलीफोटो लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। सेल्फी के लिए, फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर होने की बात कही गई है, जो कि रेडमी नोट 9 प्रो पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला अपने लॉन्च के समय Moto G 5G पर Android 10 देगी। फोन में एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ-साथ क्वालकॉम aptX सपोर्ट भी होगा।

Moto G 5G को दो अलग-अलग वेरिएंट में आने के लिए कहा गया है, जिसमें मॉडल नंबर XT2113-2 और XT2113-3 हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G 5G, Moto G 5G specifications, Moto G 5G Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.