50MP कैमरा, फ्लैट बॉडी डिजाइन के साथ आ सकता है Moto G 5G 2023, जानें सबकुछ

स्लैशलीक्स ने मंगलवार को Moto G 5G (2023) के लिए एक क्लियर फोन केस की फोटो पोस्ट कीं। लीक की जानकारी रिसाव लीकस्पिनर से मिलती है, जिसकी वेबसाइट पर 100 से ज्यादा कंफर्म लीक हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto G 5G (2023) की जानकारी लीक हो गई है।
  • Moto G 5G (2023) के लिए एक क्लियर फोन केस की फोटो पोस्ट कीं।
  • लीक से पता चलता है कि यह Moto G 5G (2022) का सक्सेसर हो सकता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto G 5G (2023) की जानकारी लीक हो गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने लोकप्रिय G सीरीज के फोन में अगली पेशकश का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हालिया लीक से पता चलता है कि यह Moto G 5G (2022) का सक्सेसर हो सकता है। लीक में Motorola Moto G 5G (2023) प्रोटेक्टिव केस को नजर आया है, जिससे आगामी फोन के आने का सुझाव मिलता है। लीक में Moto G 5G (2023) के रेंडर भी शामिल हैं, जिससे आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और बिल्ड का पता चलता है।

स्लैशलीक्स ने मंगलवार को Moto G 5G (2023) के लिए एक क्लियर फोन केस की फोटो पोस्ट कीं। लीक की जानकारी लीकस्पिनर से मिलती है, जिसकी वेबसाइट पर 100 से ज्यादा कंफर्म लीक हैं। फोटो में आगामी फोन का रेंडर नजर आता है, जिससे शार्प ऐजेस के साथ एक फ्लैट बॉडी डिजाइन का पता चलता है।

लीक फोटो में स्क्रीन के टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट फ्रंट कैमरा और रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने का पता चलता है। ड्यूल कैमरा एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में नजर आ रहे हैं, जिसमें एक एलईडी फ्लैश शामिल है। कैमरा मॉड्यूल, मोटोरोला मोटो 5G (2022) जैसा ही 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस होने का भी इशारा करता है।

रेंडर्स में पता चल रही अन्य डिटेल्स में थिन बेजेल्स, दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन और एक मेटैलिक सिल्वर डिजाइन और कलर वेरिएंट शामिल हैं। रेंडर्स में Motorola फोन का डिजाइन Moto G 5G (2022) से काफी अलग है, जिसमें कर्व्ड बॉडी डिजाइन था।
Advertisement

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Moto G 5G (2022) को अप्रैल में अमेरिका में लॉन्च किया था और बाद में यह कनाडा में उपलब्ध हुआ था। स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध नहीं है। Moto G 5G (2022) में 6.5 इंच की HD+ IPS TFT डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के सात ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Smartphone, Moto G 5G 2023, Moto G 5G 2022

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  12. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.