मोटो ई3 पावर आज भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 11:14 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई3 पावर आज भारत में होगा लॉन्च
  • इस फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी
  • इस फोन के बज़ट दाम में लॉन्च होने की उम्मीद है
मोटोरोला सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो ई3 पावर लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले हफ्ते भारत में आज होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे।

कंपनी अब तक मोटो ई3 पावर के कई टीज़र ज़ारी कर चुकी है। फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। इससे पहले बर्लिन में लेनोवो एपीएसी के अध्यक्ष केन वॉंग ने गैज़ेट्स 360 को बताया था कि यह फोन इसी महीने से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

पिछले महीने मोटो ई3 पावर के हॉंगकॉंग में बिक्री होने की खबरें आईं थी। हॉंगकॉंग में मोटो ई3 पावर की कीमत 1,098 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसमें 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, moto, moto e3 power
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.