मोटोरोला के कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर, कंपनी मनाएगी तीन साल पूरे होने का जश्न

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2017 16:18 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला 20 और 21 फरवरी को मोटो डे का आयोजन करने वाली है
  • कंपनी भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी सालगिरह का जश्न मना रही है
  • मोटो डे के दौरान कंपनी चुनिंदा फोन पर छूट देगी
लेनोवो की स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला 20 और 21 फरवरी को मोटो डे का आयोजन करने वाली है। दरअसल, कंपनी भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी सालगिरह का जश्न मना रही है। जश्न है तो फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि मोटो डे के दौरान कंपनी चुनिंदा फोन पर छूट देगी। कई फोन स्पेशल एक्सचेंज ऑफर के साथ आएंगे। और सभी स्मार्टफोन के साथ ग्राहक इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकेंगे।

इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। ये ऑफर सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट इंडसइंट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। कंपनी मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो एम, मोटो जी टर्बो एडिशन, मोटो ई3 पावर, मोटो ई और मोटो जी (सेकेंड जेनरेशन) पर ऑफर के तहत उपलब्ध कराने की बात कर रही है।
Advertisement
 

दो दिन के सेलिब्रेशन ऑफर के तहत, यूज़र हाल में ही लॉन्च किए गए मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले और मोटो एम स्मार्टफोन के साथ ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके कंपनी की ओर से 2,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

1. मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले
Advertisement
एक्सचेंज ऑफर में कंपनी की ओर से अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट। यानी अब ग्राहक पुराने फोन के बदले में कुल 20,000 रुपये की छूट पा सकेंगे।

2. मोटो एम
Advertisement
एक्सचेंज ऑफर में कंपनी की ओर से अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट। यानी अब ग्राहक पुराने फोन के बदले में कुल 15,000 रुपये की छूट पा सकेंगे।

3. मोटो ई3 पावर
Advertisement
यह फोन 500 रुपये की छूट के साथ 7499 रुपये में मिलेगा। अभी यह फोन 7,999 रुपये में मिलता है।

4. मोटो जी टर्बो एडिशन
Advertisement
ऑफर के तहत यह फोन 1,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। ग्राहक इसे 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

5. मोटो नेक्सस
जानकारी दी गई है कि मोटो नेक्सस का 32 जीबी वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट को 25,999 रुपये में बेचा जाएगा।

6. मोटो जी (थर्ड जेनरेशन)
यह फोन सेल के दौरान 7,999 रुपये में आपका हो जाएगा। इस दाम में आपको 8 जीबी वेरिएंट मिलेगा।

7. मोटो जी (सेकेंड जेनरेशन)
इस हैंडसेट का 16 जीबी वेरिएंट मोटो डे के दौरान 6,999 रुपये में बिकेगा।

8. मोटो ई (सेकेंड जेनरेशन)
मोटो ई सेकेंड जेनरेशन 4जी स्मार्टफोन का 8 जीबी वेरिएंट 5,999 रुपये में मिलेगा। इसका 3जी वेरिएंट 4,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Z, Moto Z Play, Moto M, Moto E Power, Moto Days

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.