माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल की बिक्री 20 नवंबर से होगी शुरूः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2015 12:54 IST
माइक्रोसॉफ्ट के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल की बिक्री इस महीने की अंत में शुरू हो जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट दावा किया गया है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिका में 20 नवंबर को लॉन्च करेगी।

लूमिया 950 हैंडसेट अमेरिका में AT&T टेलीकॉम नेटवर्क द्वारा बेचा जाएगा। इसकी बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। Verge ने बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल के अनलॉक़्ड वर्ज़न की बिक्री कंपनी के रिटेल स्टोर पर इसी तारीख से शुरू होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि ये हैंडेसट विंडोज 10 मोबाइल बिल्ड 10586 से लैस होंगे। यह अजीब बात है क्योंकि विंडोज 10 मोबाइल अभी भी बीटा टेस्टिंग फेज में है। ऐसे में ऑपरेटिंग सिस्टम में बग और खामियां होने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि विंडोज हैलो फ़ीचर इस बिल्ड के साथ आएगा या नहीं। आपको बता दें कि विंडोज हैलो एक बायोमैट्रिक सिस्टम है, यह चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देगा।

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट में बताया था कि इन हैंडसेट को भारत में दिसंबर तक लॉन्च कर दिया जाएगा। भारत में इन हैंडसेट की कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.