• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम भारत में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम भारत में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम भारत में लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल पेश कर दिए।

नए लूमिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 11 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। लूमिया 950 डुअल सिम की कीमत है 43,699 रुपये और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम 49,399 रुपये में मिलेगा। दोनों ही हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। ये स्मार्टफोन ऑनलाइन और फिजिकल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डु्अल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।

फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।

जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  2. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  3. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  4. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  8. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  9. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  10. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »