माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 फोन लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2016 14:36 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लूमिया सीरीज का नया स्मार्टफोन लूमिया 650 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) रखी गई है। हालांकि, इसमें स्थानीय टैक्स नहीं शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की बिक्री यूरोप के चुनिंदा देशों में गुरुवार से शुरू होगी।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम वेरिएंट को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 के सिर्फ डुअल सिम वेरिएंट को ही पेश किया जाएगा। अफसोस की बात यह है कि लिस्टिंग में हैंडसेट की कीमत का कोई ज़िक्र नहीं है। अमेरिका की इस टेक्नोलॉजी कंपनी का कहना है कि लूमिया 650 को यूज़र के काम और निजी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अन्य विंडोज 10 डिवाइस की तरह लूमिया में माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रोडक्टिविटी ऐप होंगे।
 

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एमोलेड एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। इस स्मार्टफोन में आप नैनो सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे। लूमिया 650 के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में सिम स्लॉट को छोड़कर और कोई अंतर नहीं हैं।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.