माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम 17,399 रुपये में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम 17,399 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपना लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम स्मार्टफोन 17,399 रुपये में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2015 में पेश किया गया था। हालांकि, इसे भारत में लूमिया 940 डुअल सिम और लूमिया 640 एक्सएल डुअल सिम के साथ अप्रैल में नहीं लॉन्च किया गया।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लूमिया 640 एक्सएल डुअल सिम जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट का है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का अपग्रेड मिलेगा। हैंडसेट खरीदने वाले कस्टमर को एयरटेल का सिम मुफ्त मिलेगा जो डबल डेटा ऑफर के साथ आएगा।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम में 5.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्स) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा।

माइक्रोसॉफ्ट के इस नए 4जी स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। लूमिया 640 एक्सएल एलटीई डुअल सिम में 3000 एमएएच की रिप्लेसेबल बैटरी है। कंपनी का कहना है कि 2जी  नेटवर्क यह 30.3 घंटे तक चलेगी और 37 दिन का स्टैंडबाय टाइम देगी।

नए माइक्रोसॉफ्ट लूमिया फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यूज़र को वनड्राइव पर 30 जीबी का स्टोरेज मुफ्त मिलेगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.9x81.5x9 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »