माइक्रोमैक्स का 'कैनवस फ्लैगशिप' स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स का 'कैनवस फ्लैगशिप' स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स बुधवार को अपना नया कैनवस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। प्रोडक्ट का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजा है।

वैसे तो कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह इस इवेंट में कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगी। लेकिन इनवाइट में नए 'कैनवस फ्लैगशिप' का ज़िक्र जरूर किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इवेंट में माइक्रोमैक्स कैनवस 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह 2013 में लॉन्च किए गए माइक्रोमैक्स कैनवस 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। इनविटेशन में यह भी लिखा है, 'प्राइड, परफॉर्मेंस और पावर को नई परिभाषा मिलेगी।'
micromax canvaas flagship event invite
माइक्रोमैक्स ने पिछले महीने ही अपने कैनवस स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए कैनवस ब्लेज़ 4जी, कैनवस फायर 4जी और कैनवस प्ले 4जी लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने कैनवस स्पार्क 2, कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3 प्लस को भी भारतीय मार्केट में पेश किया है। बजट कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए बोल्ट एस302, बोल्ट क्यू331 और बोल्ट क्यू338 पिछले महीने क्रमशः 3,199, 4,999 और 6,499 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

ऐसा लगता है कि कंपनी अपने हैंडसेट की बिक्री की रफ्तार को और तेज करना चाहती है इसलिए उसने पिछले कुछ महीनों में ज्यादातर बजट प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »