Micromax Selfie 3 बजट स्मार्टफोन में है 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

माइक्रोमैक्स ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन सेल्फी 3 पेश कर दिया है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन शुक्रवार से देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 16:17 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है
  • फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
माइक्रोमैक्स ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन सेल्फी 3 पेश कर दिया है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन शुक्रवार से देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स)  आईपीएस 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जो पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर मोड और नाइट मोड से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में सेल्फी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फ्रंट कैमरे से शानदार क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। फोन के रियर में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी से 250 घंटे तक का टॉक टाइम, 11 घंटे तक का स्टैंडबाय और 22 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो और हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.