Micromax In 1b की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Micromax In 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 1b की सेल 26 नवंबर से शुरू होगी
  • माइक्रोमैक्स इन 1बी में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी
  • Flipkart Big Diwali Sale के दौरान शुरू हुई फोन की प्री-बुकिंग

ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में मिलेगा Micromax In 1b स्मार्टफोन

Micromax In 1b स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग आज 10 नवंबर दोपहर 12 बजे से होने जा रही है, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए किया। यह स्मार्टफोन Micromax In Note 1 के साथ 3 नवंबर को लॉन्च किया गया था, जिसकी सेल इस महीने के अंत से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने Flipkart की Big Diwali Sale के दौरान माइक्रोमैक्स इन 1बी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मे आता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Micromax In 1b price in India, availability

Micromax In 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन की प्री-बुकिंग आज 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart की Big Diwali Sale के दौरान शुरू होगी, जिसकी जानकारी कंपनी ट्वीट के माध्यम से दी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको तीन विकल्प मिलेंगे वो हैं ब्लू, ग्रीन और पर्पल। वहीं, इसकी सेल 26 नवंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

फिलहाल, Micromax ने Micromax In Note 1 के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, जिसकी सेल 24 नवंबर से शुरू होगी।
 

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • Bad
  • Average battery life
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.