Octa-Core प्रोसेसर वाला Micromax का बजट स्मार्टफोन Canvas Xpress 2

Octa-Core प्रोसेसर वाला Micromax का बजट स्मार्टफोन Canvas Xpress 2
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स (Micromax) ने अपना नया स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 2 (Canvas Xpress 2) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत 5,999 रुपये तय की गई है। माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 (Micromax Canvas Xpress 2) स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि इस स्मार्टफोन को भारत में फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जाएगा और पहली सेल 4 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।

पहली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार शाम 6 बजे शुरू हो जाएंगे जो 3 अगस्त की मध्यरात्रि में बंद होंगे। Micromax ने कस्टमर्स के लिए हैंडसेट के साथ वोडाफोन (Vodafone) का डेटा ऑफर भी दिया है। नए Canvas Xpress 2 के खरीदारों को Vodafone पर 500MB का 3G डेटा 2 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नया Canvas Xpress 2 हैंडसेट भारत का सबसे सस्ता octa-core स्मार्टफोन है।

Micromax Canvas Xpress 2 में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिसमें Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.4GHz octa-core MediaTek (MT6592M) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ है 1GB का रैम (RAM)। स्मार्टफोन 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सपेंड भी किया जा सकेगा। Canvas Xpress 2 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें OV सेंसर, 5P लार्गन लेंस, ब्लू ग्लास और डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। हैंडसेट में फिक्स्ड फोकस वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

micromax_canvas_xpress_2_screen

कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले Canvas Xpress 2 को एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) का अपग्रेड भी मिलेगा। स्मार्टफोन को जेट ब्लैक फिनिश दिया गया है और इसके साइड में गोल्ड रिम डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 2500mAh की बैटरी है जो 9 घंटे का टॉक टाइम और 393 स्टैंडबाय टाइम देगी। बेहतर साउंड आउटपुट के लिए इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में Cirrus Logic Wolfson Stereo DAC चिप मौजूद होगा।

लॉन्च के मौके पर माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड के सीएमओ शुभोजीत सेन ने कहा, "मार्केट में सबसे सस्ता octa-core स्मार्टफोन Micromax Canvas Xpress 2 लॉन्च करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं। इस लॉन्च के साथ 7,500 रुपये वाले प्राइस रेंज में हमारी कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी। हम आने वाले समय में भी कई ऐसे ही प्रोडक्ट को लॉन्च करके मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करते रहेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »