माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 4 में है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 मई 2016 18:29 IST
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स ताबड़तोड़ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। अब कंपनी ने नया कैनवस सेल्फी 4 स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का नया माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 4 स्मार्टफोन बिक्री के लिए महीने के अंत तक रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। ध्यान रहे कि कंपनी ने इस हफ्ते ही 4,999 रुपये वाले माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी फोन से भी पर्दा उठाया था।

माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 4 की सबसे बड़ी खासियत इसके 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरे हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है, ऐसे में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट हो जाएगा। कैनवस सेल्फी 4 की एक और खासियत इसका टैप सेंसर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे टैप करके तस्वीरें खींची जा सकती है। इस सेंसर का इस्तेमाल फोन कॉल रिसीव करने के लिए भी किया जा सकता है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 3जी सपोर्ट और 2500 एमएएच की बैटरी है। लॉन्च पर कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी शुभोजीत सेन ने कहा, "सेल्फी आज की तारीख में स्मार्टफोन से ली जाने वाली सबसे लोकप्रिय तस्वीरेंहैं। हर दिन करीब 10 लाख से ज्यादा सेल्फी लिए जाते हैं और इनमें से 48 फीसदी तस्वीरें फेसबुक पर साझा भी की जाती हैं। ऐसे में बेहतरीन कैमरा वाला फोन होना ज़रूरी हो जाता है। कैनवस सेल्फी 4 के टैप सेंसर के जरिए हम सेल्फी लेने के अनुभव को अपग्रेड कर रहे हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.