• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, कीमत 5,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, कीमत 5,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, कीमत 5,000 रुपये से कम
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने नया बोल्ट सेल्फी क्यू424 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट पर 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसी कीमत में उपलब्ध भी है।

माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी एक डुअल सिम हैंडसेट है। 4जी कनेक्टिविटी से लैस बोल्ट सेल्फी को कंपनी ने सेल्फी केंद्रित फोन के तौर पर पेश किया है। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस स्क्रीन है। हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटी6735एम चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

माइक्रोमैक्स बोल्ट सेल्फी के फ्रंट और रियर कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। प्राइमरी कैमरे से यूज़र 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 1750 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में कंपनी ने 260 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 18 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो माइक्रोमैक्स का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और अन्य आम फ़ीचर से लैस है। ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  2. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  3. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  4. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  5. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  7. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  8. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
  10. Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »