माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 4जी में है 5 इंच का डिस्प्ले, कीमत 10,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 अगस्त 2015 19:49 IST
माइक्रोमैक्स ने अपना एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में उतारा है। 4जी एलटीई की क्षमता वाला कैनवस नाइट्रो 4जी स्मार्टफोन 10,999 रुपये में मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 4जी एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर ओलियोफोबिक कोटिंग प्रोटेक्शन मौजूद है। डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

कैनवस नाइट्रो 4जी में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 2500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को दिनभर चलाने के लिए काफी है। 4जी एलटीई  के अलावा डिवाइस में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

लॉन्च के मौके पर माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सीईओ विनीत तनेजा ने कहा, “भारत 4जी क्रांति के मुहाने पर खड़ा है। उम्मीद है कि कंज्यूमर 3जी को छोड़कर जल्द ही 4जी एलटीई का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। कैनवस नाइट्रो 4जी के लॉन्च के साथ हम टेक्नोलॉजी, शानदार फीचर और 4जी एक्सपीरियंस को ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

बजट स्मार्टफोन मार्केट को लेकर माइक्रोमैक्स की रणनीति का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी 2014 से लेकर अब तक 35 अलग-अलग मॉडल के स्मार्टफोन मार्केट में उतार चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.