माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन, कीमत 7,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2015 18:47 IST
माइक्रोमैक्स ने कैनवस मेगा (ई353) और कैनवस मेगा 4जी (क्यू417) स्मार्टफोन क्रमशः 7,999 और 10,999 रुपये में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सूचित किया कि माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा (ई353)
मार्केट में उपलब्ध है। हालांकि, कैनवस मेगा 4जी की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि कैनवस मेगा को पिछले महीने कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद इसे एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर की साइट पर लिस्ट किया गया था। माइक्रोमैक्स की कोशिश इन दोनों हैंडसेट के जरिए युवा उपभोक्ताओं को लुभाने की है। दावा किया गया है कि ये डिवाइस कंपनी के फ्लैगशिप सेगमेंट को मजबूती प्रदान करेंगे।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा (ई353) एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो कैनवस मेगा 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 2820 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 10 घंटे का टॉक टाइम और 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x78.7x8.9 मिलीमीटर है और इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
 

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी (क्यू417) में 5.5 इंच का एचडी (720X1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

नाम से ही साफ है, यह स्मार्टफोन 4जी को सपोर्ट करता है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में कैनवस मेगा 4जी में 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। कैनवस मेगा (ई353) की तरह कैनवस मेगा 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
Advertisement

कैनवस मेगा 4जी की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और ए-जीपीएस शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 2500 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.