माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट में है 6.98 इंच का डिस्प्ले, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2016 13:26 IST
माइक्रोमैक्स ने अपना कैनवस फेंटाब्युलेट स्मार्टफोन 7,499 रुपये में लॉन्च किया है। कैनवस सीरीज का यह नया स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसे क्रोम गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.98 इंच का डिस्प्ले है। बड़े स्क्रीन वाले नए माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट की भिड़ंत महंगे लेनेवो फैब प्लस से होगी जो 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि लेनेवो फैब प्लस को भारत में अक्टूबर महीने में 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट बनाम लेनेवो फैब प्लस)

कैनवस फेंटाब्युलेट पर ईरॉस नाउ, किंडल, सावन और गाना ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। यह डुअल बॉक्स स्पीकर के साथ आएगा जो डीटीएस टेक्नोलॉजी से लैस हैं। माइक्रोमैक्स के इस हैंडसेट के साथ आपको सावन प्रो के 90 दिन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगी।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट में 6.98 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा भी है। यह डुअल सिम डिवाइस एक सिम में 3जी और दूसरे में 2जी को सपोर्ट करता है।

माइक्रोमैक्स के नए फैबलेट में 3जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। अफसोस की बात यह है कि इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी नहीं दिया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवस फेंटाब्युलेट में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.