माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 जून 2016 17:57 IST
दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से एक माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 की कीमत 7,499 रुपये है और यह 9 जून से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पिछले साल नवंबर में 7,999 रुपये में लॉन्च किए गए माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

माइक्रोमैक्स कैनवस अमेज़ 2 एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। 4जी के अलावा वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

इससे पहले माइक्रोमैक्स ने कैनवस सेल्फी 4 स्मार्टफोन पेश किया था। माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 4 की सबसे बड़ी खासियत इसके 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरे हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है, ऐसे में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट है। कैनवस सेल्फी 4 की एक और खासियत इसका टैप सेंसर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे टैप करके तस्वीरें खींची जा सकती है। इस सेंसर का इस्तेमाल फोन कॉल रिसीव करने के लिए भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.