Micromax Canvas 1 में है एंड्रॉयड 7.0 नूगा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपनी कैनवस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन कैनवस 1 लॉन्च कर दिया। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 की कीमत 6,999 रुपये है। किफ़ायती हैंडसेट कैनवस 1 स्मार्टफोन सोमवार से दी देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जुलाई 2017 17:16 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस 1 की कीमत 6,999 रुपये है
  • इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है
  • माइक्रोमैक्स कैनवस 1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपनी कैनवस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन कैनवस 1 लॉन्च कर दिया। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 की कीमत 6,999 रुपये है। किफ़ायती हैंडसेट Micromax Canvas 1 देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कैनवस 1 में किसी भी हार्डवेयर में ख़राबी के लिए कंपनी ने एक साल की वारंटी के तहत 100 दिन तक रीप्लेसमेंट का वादा किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 मैट ब्लैक और क्रोम ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने मई में 11,999 रुपये वाला कैनवस 2 लॉन्च किया था।

माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में 5 इंच 2.5डी एचडी ( 720x1280 ) इनसेल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में अपर्चर एफ/2.2 और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में ब्यूटी मोड, टाइम लैप्स, वाटरमार्क और एचडीआर मोड जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिससे 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ तस्वीर ली जा सकती है। फोन में बेहतरीन साउंड के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस 1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने  के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम, 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम 15 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक और 4 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में 4जी वीओएलटीई के अलावा जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 143x 71x 8.3 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। इस फोन में ऐप फ्रीज़र नाम का ऐप है जो ज़्यादा मेमोरी वाले ऐप को बैकग्राउंड में रोककर, मेमोरी बचाता है। इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अनफ्रीज़ कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.