Micromax Bharat 5 Plus कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स अपनी भारत सीरीज़ का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने भारत 5 प्लस आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 19:00 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस में 5.2 इंच एचडी स्क्रीन है
  • फोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • भारत 5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच बैटरी
माइक्रोमैक्स अपनी भारत सीरीज़ का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने भारत 5 प्लस आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। हालांकि, अभी फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। Micromax Bharat 5 Plus की अहम ख़ासियत है इसमें में दी गई 5000 एमएए की बैटरी। फोन को ब्लैक कलर में लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने भारत 5 के लॉन्च के समय जानकारी दी थी कि जल्द ही भारत 5 प्लस को भी लॉन्च किया जाएगा।

माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस में 5.2 इंच एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है और 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन में मूवी देखने और गेम खेलना का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत 5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच बैटरी। और लिस्टिंग से खुलासा होता है कि बैटरी से 21 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। इसके अलावा, इस फोन की बैटरी का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावरबैंक के तौर पर भी किया जा सकता है।
 

कैमरे की बात करें तो, भारत 5 प्लस में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा बोकेह, टाइम लैप्स और पैनोरमा जैसे मोड सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो ब्यूटी और पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि 83.3 डिग्री वाइड एंगल के जरिए बढ़िया ग्रुप सेल्फी लेने में मदद मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ओटीजी सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि कंपनी ने दिसंबर, 2017 में 5,555 रुपये की कीमत वाला माइक्रोमैक्स भारत 5 लॉन्च किया था। माइक्रोमैक्स भारत 5 में एक 5.2 इंच फुल एचडी (720x1280 पिक्सल) स्क्रीन है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। भारत 5 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.