माइक्रोमैक्स भारत 2 लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 15:43 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स भारत 2 की कीमत 3,750 रुपये है
  • माइक्रोमैक्स भारत 2 (क्यू402) गोल्ड कलर में आता है
  • यह डुअल सिम फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत 2 पेश कर दिया है। माइक्रोमैक्स भारत 2 की कीमत 3,750 रुपये है लेकिन यह बाज़ार में 3,499 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने यह जानकारी दी है। इस फोन को जल्द ही आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोमैक्स भारत 2 (क्यू402) गोल्ड कलर में आता है।

महेश टेलीकॉम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नए माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन के बॉक्स की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन शीट साझा की। माइक्रोमैक्स भारत 2 में 4 इंच (800 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832 प्रोसेसर है। फोन में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल (वीजीए) फ्रंट कैमरा है।

माइक्रोमैक्स भारत 2 में पावर देने के लिए 1300 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.