शाओमी मी मिक्स 2एस के स्पेसिफिकेशन लीक, 4400 एमएएच बैटरी होने का खुलासा

शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन काफी लंबे वक्त से चर्चा में था लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि हैंडसेट 27 मार्च को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 17:35 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन 27 मार्च को होगा लॉन्च
  • अब हैंडसेट को लेकर एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है
  • शाओमी मी 7 में वायरलेस चार्जिंग होने की चर्चा
शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन काफी लंबे वक्त से चर्चा में था लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि हैंडसेट 27 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। अब इसे लेकर एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है, जिसमें फोन बेज़ल रहित डिज़ाइन में दिख रहा है। ना ही इसमें कोई नॉच दिख रहा है और ना ही फ्रंट कैमरा के लिए कोई जगह। इस तस्वीर में दिख रहे स्पेसिफिकेशन, लीक हुई पिछली जानकारियों से काफी कुछ मिलते-जुलते हैं। वहीं, दूसरी तरफ खबर है कि शाओमी मी 7 में वही वायरलेस चार्जिंग लेकर आ रही है, जो आईफोन एक्स, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में दी जा चुकी है।

मी मिक्स 2एस स्पेसिफिकेशन
लीक हुआ स्क्रीनशॉट चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर देखा गया है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी 4,400 एमएएच की होगी और प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल हो सकता है। तस्वीर के हिसाब से इसमें 6.01 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। रैम 8 जीबी होंगे। स्क्रीनशॉट इशारा करता है कि फोन में 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी होगा। बता दें कि ये जानकारियां पहले भी लीक हुई हैं।
 

स्क्रीनशॉट में दिख रहे किनारे घुमावदार हैं। इससे पहले लीक हुई तस्वीर में फोन के ऊपरी हिस्से में दायीं ओर सेल्फी कैमरा देखा गया था। कहा जा रहा है कि हैंडसेट में फ्रंट कैमरा नीचे की ओर होगा और कंपनी लैंडस्केप मोड में सेल्फी लेने का सुझाव देगी। ऐप्पल ने नॉच का इस्तेमाल कर फ्रंट कैमरा प्रयोग करने का ट्रेंड शुरू किया था, जिसे अब बाकी कंपनियां भी लाने के मौके ढूंढ रही हैं। एमडब्ल्यूसी 2018 में वीवो ने अपने एपेक्स कॉन्सेप्ट फोन को शोकेस किया है, जिसका कैमरा मूव करता है। इसमें भी बेहद पतले बेज़ल दिए गए हैं।
Advertisement

शाओमी के मी मिक्स 2एस में फ्रंट कैमरा कहां दिया जाएगा, यह फोन के लॉन्च होने पर ही पता चलेगा। फिलहाल जितनी भी जानकारियां हैं, वे सभी अफवाहों पर आधारित हैं। मी मिक्स 2एस के साथ शाओमी मी 7 के फीचर को लेकर भी अफवाहें तेज़ हैं। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा वायरलेस चार्जिंग दिए जाने की भी बात कही जा रही है। चीन के चोंगदियानतू की रिपोर्ट कहती है कि फोन में इस सपोर्ट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।

शाओमी ने सितंबर में वायरलेस पावर कंजम्प्शन जॉइन किया था, जिसके तहत वह अपने फोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक देगी। यह तकनीक अब मी 7 में देखने को मिल सकती है, जिससे आईफोन एक्स और समान फीचर वाले अन्य फोन से मुकाबला किया जा सके।
Advertisement

मी 7 के लिए कहा जा रहा है कि फोन में 6 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। इसमें 6 जीबी या 8 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। साथ ही फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे होंगे। वीबो की मानें तो हैंडसेट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होकर आ सकता है। यह तकनीक हम वीवो के एक्स20 प्लस यूडी में देख चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.