Mi 11 Pro फोन 120X ज़ूम सपोर्ट के साथ दे सकता है दस्तक

पिछले हफ्ते जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने इस मॉडल नंबर को US FCC लिस्टिंग में स्पॉट किया था, जहां इसके 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 जनवरी 2021 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Pro में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Mi 11 ग्लोबली अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  • मी 11 स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में किया गया था लॉन्च

Mi 11 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Mi 11 Pro स्मार्टफोन को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में 120X ज़ूम सपोर्ट मौजूद होगा। आपको बता दें, इससे पहले पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि मी 11 प्रो स्मार्टफोन में 120X ज़ूम दिया जा सकता है। इसके अलावा दिसंबर 2020 में चीन में लॉन्च हो चुके Mi 11 को लेकर कहा गया है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। मी 11 का ग्लोबल वेरिएंट कथित रूप से मॉडल नंबर M2011K2G के साथ आ सकता है, जिसे कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट देखा जा चुका है। इसमें US FCC, IMDA, EEC और NBTC आदि शामिल हैं।

Mi 11 Pro स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 120X ज़ूम सपोर्ट दिया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर दी। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन अटकले लगाई जा रही हैं कि यह मी 11 प्रो स्मार्टफोन हो सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब 120X ज़ूम फीचर की जानकारी मी 11 प्रो से जोड़ी गई हो। पिछले महीने सामने आए लीक पोस्टर में भी जानकारी दी गई थी क यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस क्षमता 120X ज़ूम होगी। मी 11 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और मी 11 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो असल में 4:1 पिक्सल बाइनिंग की वजह से 200 मेगापिक्सल सेंसर का होगा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल है।

मी 11 के ग्लोबल लॉन्च की बात करें, तो शाओमी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था और अब माना जा रहा है कि जल्द ही इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, शाओमी फोन मॉडल नंबर M2011K2G- जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह मी 11 का ग्लोबल वेरिएंट है- कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। हाल ही में यह नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकॉम कमिशन (NBTC) लिस्टिंग में लिस्ट था। इस लिस्टिंग की जानकारी टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा सबसे पहले सार्वजनिक की गई थी। हालांकि, इसी टिप्सटर द्वारा इस महीने की शुरुआत में Infocom Media Development Authority (IMDA) लिस्टिंग को साझा किया गया था।
Advertisement

पिछले हफ्ते जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने इस मॉडल नंबर को US FCC लिस्टिंग में स्पॉट किया था, जहां इसके 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली थी।
Advertisement

मी 11 ग्लोबल लॉन्च अगले महीने हो सकता है, जिसके साथ मी 11 प्रो स्मार्टफोन भी फरवरी में दस्तक दे सकता है। हालांकि, शाओमी ने आधिकारिक रूप से इन दोनों ही फोन लॉन्च से संबंधित जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 global launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.