Mi 10T सीरीज़ 30 सितंबर को होगी लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां

कंपनी के ट्वीट के अनुसार, Mi 10T सीरीज़ को 30 सितंबर को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे (भारत में शाम 7:30 बजे) से शुरू होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10T सीरीज़ 30 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे लॉन्च होगी
  • इस सीरीज़ में Mi 10T 5G, Mi 10T Pro 5G और Mi 10T Lite 5G शामिल हैं
  • लीक का दावा कि सीरीज़ की कीमत 300 यूरो (लगभग 25,800 रुपये) से होगी शुरू

Mi 10T Series में तीन स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं

Mi 10T सीरीज़ के स्मार्टफोन 30 सितंबर को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, Xiaomi ने एक ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की। मी 10टी सीरीज़ पिछले कई हफ्तों से खबरों में है और अब आखिरकार अगले हफ्ते इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। सीरीज़ में Mi 10T 5G, Mi 10T Pro 5G और Mi 10T Lite 5G को शामिल किया गया है। हालांकि, Xiaomi ने लाइनअप की पुष्टि नहीं की है। इस साल फरवरी में लॉन्च होने वाले Mi 10 फोन की फॉलोअप सीरीज़ होगी लेटेस्ट मी 10टी सीरीज़।
 

Mi 10T series launch: livestream, expected price 

कंपनी के ट्वीट के अनुसार, मी 10टी सीरीज़ को 30 सितंबर को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे (भारत में शाम 7:30 बजे) से शुरू होगा। यह ट्विटर और फेसबुक सहित कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और साथ ही यूट्यूब और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi ने Mi 10T सीरीज़ की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि, मी 10टी 5जी की कीमत 550 यूरो (लगभग 47,700 रुपये) और मी 10टी प्रो 5जी की कीमत 640 यूरो (लगभग 55,500 रुपये) और 680 यूरो (लगभग 59,000 रुपये) के बीच हो सकती है। GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, मी 10टी लाइट 5जी की कीमत 300 यूरो (लगभग 25,800 रुपये) बताई गई है। 
 

Xiaomi Mi 10T Pro 5G specifications (expected)

शाओमी मी 10टी प्रो 5जी के 6.67-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने का दावा किया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा, जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करेगा। फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी / 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर रखा जाएगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल का एक और कैमरा सेंसर होगा। फ्रंट में, यह 20-मेगापिक्सल शूटर के साथ लेकर आ सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और यह दावा किया गया है कि यह फोन MIUI 12 पर चलेगा। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 640 यूरो (लगभग 55,500 रुपये) और 680 यूरो (लगभग 59,000 रुपये) के बीच हो सकती है।
 

Xiaomi Mi 10T 5G specifications (expected)

कैमरे और रैम के अलावा, Xiaomi Mi 10T 5G में Mi 10T Pro 5G के समान ही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। यह 6.80-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर भी समान होगा, लेकिन रैम 6 जीबी होगी। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे का उपयोग करने के लिए कहा गया है और अन्य सेंसर प्रो संस्करण के समान हैं। इसकी कीमत EUR 550 (लगभग 47,700 रुपये) हो सकती है।
 

Mi 10T Lite 5G specifications (expected)

Mi 10T Lite 5G को एक स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 5जी सपोर्ट होगा। GSMArena की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह नया स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर हो सकता है। जबकि Xiaomi ने चिपसेट की पुष्टि नहीं की है, इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने "ब्रांड-न्यू क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म" के साथ एक फोन को छेड़ दिया था। इससे काफी हद तक नए स्मैपड्रैगन 750 चिपसेट की ओर इशारा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10T Pro, Mi 10T, Mi 10T Lite 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.