Xiaomi Mi 10 की सेल भारत में शुरू, यहां हो रही है बिक्री

Mi 10 5G हैंडसेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाता है, जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 मई 2020 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस है शाओमी मी 10 5जी
  • Xiaomi Mi 10 में है 108 मेगापिक्सल कैमरा
Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। सोमवार से शाओमी मी 10 5जी हैंडसेट मी डॉट कॉम, अमेज़न और आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा। लॉन्च के तुरंत बाद फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई थी। लेकिन इस वक्त उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। बता दें कि Xiaomi की मी सीरीज़ के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को करीब तीन महीने पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था।
 

Mi 10 5G price in India, offers

भारत में शाओमी मी 10 हैंडसेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाता है, जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में मिलेंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Mi 10 5G मी स्टोर वेबसाइट, अमेज़न और आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर्स में मिलेगा। इसके अलावा फोन की डिलिवरी रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में शुरू हो गई है।

अब बात ऑफर्स की। ग्राहक एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे। यह ऑफर शाओमी की वेबसाइट और अमेज़न की साइट पर उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि मी 10 के फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2,499 रुपये का 10,000 एमएएच का वायरलेस पावर बैंक मुफ्त में मिलेगा।
Advertisement


Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।
Advertisement

फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.