Mi 10 5G लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Mi 10 5G की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2020 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है
  • Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है

Xiaomi Mi 10 की सेल की तारीख का ऐलान अभी नहीं

Xiaomi ने करीब चार साल भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उतारा है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi Mi 10 5G की। यह 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला हैंडसेट है। शाओमी मी 10 चार रियर कैमरे, 5जी सपोर्ट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। शाओमी ने भारतीय मार्केट में मी 10 के 5जी वेरिएंट को उतारा है। अफसोस कि यह नेटवर्क अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। शाओमी मी 10 की भिड़ंत OnePlus 8, Realme X50 Pro 5G और iQoo 3 जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Mi 10 5G price in India, launch offers

भारत में मी 10 की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर 8 मई को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। Xiaomi की मानें तो इस स्मार्टफोन की मी पार्टनर ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Mi 10 5G के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहक 2,499 रुपये का 10000mAh मी वायरलेस पावर बैंक मुफ्त पाएंगे।


Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।

फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement
 
Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.