Meizu Note 9 स्मार्टफोन 6 मार्च को होगा लॉन्च, Meizu 16s की तस्वीर भी लीक

कंपनी ने एक पोस्टर पब्लिश किया है जिससे Meizu Note 9 की लॉन्च तारीख का पता चला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 17:00 IST
ख़ास बातें
  • 6 मार्च को लॉन्च होगा Meizu Note 9
  • Meizu Note 9 में होगा डुअल कैमरा और वाटरड्रॉप नॉच
  • Meizu 16s की तस्वीर हुई लीक

Meizu Note 9 स्मार्टफोन 6 मार्च को होगा लॉन्च, Meizu 16s की तस्वीर भी लीक

Photo Credit: Weibo

मोबाइल निर्माता कंपनी मेज़ू के Meizu Note 9 या Meizu M9 Note स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मेज़ू नोट 9 स्मार्टफोन को अगले माह 6 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ हैंडसेट का नाम भी कंफर्म हो गया है। Meizu का आगामी स्मार्टफोन Meizu M9 Note नहीं बल्कि Meizu Note 9 नाम से आएगा। इस के अलावा एक अन्य स्मार्टफोन Meizu 16s की स्पाई फोटो भी लीक हुई है। लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन का पता चला है।

कुछ समय पहले हैंडसेट को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। टीना लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला था। Meizu ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्टर को पब्लिश किया है। पोस्टर से Meizu Note 9 की लॉन्च तारीख का पता चला है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच के साथ फोन के निचले हिस्से में पतला बॉर्डर है। बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ और सिम-ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है। कैमरा सेटअप को मेटालिक रिंग से प्रोटेक्ट किया गया है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Meizu M9 Note में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। मेज़ू ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ आएगा। हैंडसेट में 6 जीबी रैम, फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए फोन में 64 जीबी की स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव होगा।
Advertisement
 

Meizu 16s की लीक तस्वीर
Photo Credit: GizChina

फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टीना लिस्टिंग में इस बात का जिक्र था कि सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 153.11x74.34x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 169.7 ग्राम हो सकता है। कंपनी Meizu M9 Note स्मार्टफोन को डार्क ओकरे, सिल्वर ओकरे और स्टारी ब्लू रंग में उतार सकती है।
Advertisement

GizChina द्वारा Meizu 16s की स्पाई फोटो को रीपोस्ट किया गया है। सामने आई तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन में बिना नॉच वाला डिस्प्ले होगा। इसे हम बेजल लेस डिस्प्ले भी कह सकते हैं क्योंकि फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर बेहद पतला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेज़ू सीईओ Huang Zhang ने बताया कि फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और फोन में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी और सोनी आईएमएक्स586 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। प्रबंधक ने इस बात का खुलासा किया कि Meizu 16s को अप्रैल या मई में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 3,000 चीनी युआन (लगभग 39,900 रुपये) के आसपास हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.