Meizu Note 8 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और दो रियर कैमरों से है लैस

Meizu Note 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। आइए अब आपको मेज़ू नोट 8 के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2018 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Meizu Note 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
  • मेज़ू नोट 8 का दाम 1,298 चीनी युआन (लगभग 13,700 रुपये) है
  • Meizu Note 8 का 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ लॉन्च

स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और दो रियर कैमरों वाला Meizu Note 8 लॉन्च

Meizu ने चीनी मार्केट में Meizu Note 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अब बात मेज़ू नोट 8 के प्रमुख फीचर की। Meizu Note 8 में 6 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम, दो रियर कैमरे, फोन में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने नोट 8 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा दिया है। फ्लाइम ओएस पर चलने वाले Meizu Note 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह फोन ग्लोबली कब लॉन्च किया जाएगा।
 

Meizu Note 8 की कीमत

चीन में मेज़ू नोट 8 का दाम 1,298 चीनी युआन (लगभग 13,700 रुपये) है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि फोन की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक फोन को डार्क, ग्रे ब्लू, स्मोक पर्पल और रेड कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।
 

Meizu Note 8 स्पेसिफिकेशन

मेज़ू नोट 8 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू और 4 जीबी रैम दिए गए फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा की। Meizu Note 8 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। डुअल पीडीएएफ वाला प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है। यह फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है।

फोन में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 एलई, जीपीएस/ ग्लोनास शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, हॉल सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। Meizu Note 8 का डाइमेंशन 153.6x75.5x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.