Meizu M9 Note में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच

टीना लिस्टिंग को एक बार फिर Meizu M9 Note हैंडसेट की तस्वीर के साथ अपडेट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 फरवरी 2019 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Meizu M9 Note में 6.2 इंच का आईपीएस पैनल हो सकता है
  • 3,900 एमएएच की बैटरी हो सकती है Meizu M9 Note में
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है Meizu M9 Note में

Meizu M9 Note में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच

Photo Credit: TENAA

Meizu M9 Note को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर पिछले सप्ताह लिस्ट किया गया था। याद करा दें कि, लिस्टिंग से मेज़ू एम9 नोट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी। पिछले हफ्ते Meizu M9 Note की तस्वीरें को टीना पर जारी नहीं किया गया था लेकिन अब टीना लिस्टिंग को हैंडसेट की तस्वीर के साथ एक बार फिर अपडेट किया गया है। टीना पर सामने आई तस्वीर में व्हाइट रंग का बैक पैनल दिख रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच को जगह मिली है।

TENAA लिस्टिंग में Meizu M9 Note को हर एंगल से दर्शाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच के साथ फोन के निचले हिस्से में पतला बॉर्डर है। बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ और सिम-ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है। कैमरा सेटअप को मेटालिक रिंग से प्रोटेक्ट किया गया है।
Advertisement

कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Meizu M9 Note में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। मेज़ू ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ आएगा। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए फोन में 64 जीबी की स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव होगा।

स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। टीना लिस्टिंग में इस बात का जिक्र है कि हैंडसेट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 153.11x74.34x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 169.7 ग्राम हो सकता है। कंपनी स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग रंग में उतार सकती है।
Advertisement

फोन को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल Meizu द्वारा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द कंपनी इस बात की घोषणा कर सकती है। Meizu M9 Note को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.