मेज़ू एम5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 14:52 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5एस पिछले साल लॉन्च किए गए मेज़ू एम3एस का अपग्रेड है
  • मेज़ू एम4एस में 5.2 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • 3 जीबी रैम फोन का हिस्सा है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन एम5एस लॉन्च किया है। मेज़ू एम5एस पिछले साल लॉन्च किए गए मेज़ू एम3एस का अपग्रेड है। कंपनी ने हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए हैं जो स्टोरेज पर आधारित हैं। बता दें कि 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये) है और 32 जीबी वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) में मिलेगा। फोन को रोज़ गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड और स्टार ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

मेज़ू एम5एस में 5.2 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी760 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 3 जीबी रैम फोन का हिस्सा है। यूज़र के पास 16 या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में से एक को चुनने का विकल्प रहेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.0 पर चलता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। हैंडसेट हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो+नैनो/माइक्रोएसडी कार्ड) स्लॉट के साथ आता है। फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन का डाइमेंशन 148.2 x 72.5 x 8.4 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu M5s, Meizu M5s Price, Meizu M5s Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  4. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  8. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  9. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  10. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.