मेज़ू एम3 नोट भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2016 11:59 IST
मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में मेज़ू एम3 नोट के महंगे वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 9,999 रुपये होगी।

गौरतलब है कि इस महीने ही चीन में मेज़ू एम3 नोट के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। चीन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,220 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,280 रुपये) रखी गई है।


स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। मेज़ू एम3 नोट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 3 जीबी रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी। आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप एक वक्त पर दोनों सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो-फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन की अहम खासियतों में से एक है 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। एक और फ्लैगशिप फ़ीचर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

153.6 × 75.5 × 8.3 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले मेज़ू के इस फोन का वज़न 163 ग्राम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी, वाई-फाई  802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.