Meizu m2 note स्मार्टफोन लॉन्च, Octa-Core प्रोसेसर पर चलेगा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 6 अगस्त 2015 10:25 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू (Meizu) ने भारत में एम2 नोट (m2 note) लॉन्च किया है। मेज़ू एम2 नोट (Meizu m2 note) स्मार्टफोन मेज़ू एम1 नोट (Meizu m1 note) का अपग्रेडेड वर्ज़न है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया (Amazon) की वेबसाइट पर 9,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट की बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने लॉन्च की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी।

इस हैंडसेट को सबसे पहले चीन में जून महीने में लॉन्च किया गया था। m2 note में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) शार्प IGZO डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व)  403ppi है। Meizu m1 note की तरह m2 note में 1.3GHz octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि m2 note अपग्रेडेड चिपसेट MediaTek MT6753 के साथ आएगा, जबकि m1 note में MediaTek MT6752 मौजूद था।
Advertisement

(यह भी देखें: Meizu m2 note बनाम Meizu m1 note)

हैंडसेट में 2GB का रैम (RAM) है। स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट (SIM 1) मौजूद है जो माइक्रोएसडी स्लॉट का भी काम कर सकता है।
Advertisement

m2 note स्मार्टफोन Flyme OS (version 4) पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ फाइव-एलिमेंट f/2.2 लेंस, ब्लू ग्लास IR फिल्टर और डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 69 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फिलहाल कंपनी ने इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

(यह भी देखें: Meizu m2 note बनाम Lenovo K3 Note बनाम Xiaomi Redmi Note 4G)

इस प्राइस रेंज में Meizu के नए m2 note की टक्कर लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) और शाओमी रेडमी नोट 4G (Xiaomi Redmi Note 4G) से होगी। दोनों ही स्मार्टफोन 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 150.9x75.2x8.7mm है और वज़न 149 ग्राम। Meizu m2 note में 3100mAh की बैटरी है, जबकि m1 note में 3140mAh की। यह स्मार्टफोन ग्रे, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.