• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Meizu ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला Blue 20 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Meizu ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला Blue 20 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Meizu Blue 20 में कंपनी का नया Flyme AIOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो कई AI फीचर्स से लैस है।

Meizu ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला Blue 20 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Meizu

ख़ास बातें
  • Meizu Blue 20 को चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,000 युआन है
  • ब्राइट मून व्हाइट, ओब्सीडियन ब्लैक और फेंटम नाइट पर्पल कलर्स में आता है
विज्ञापन
Meizu ने अपनी घरेलू मार्केट में Blue 20 को लॉन्च किया है, जो एक बजट स्मार्टफोन है। कंपनी इसे AI-पावर्ड फोन बता रही है, जिसकी कुछ मुख्य खासियतों में से एक इसमें मिलने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स हैं। स्मार्टफोन को 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 5,010mAh बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Meizu Blue 20 को चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,000 युआन (करीब 11,600 रुपये) रखी गई है। हालांकि, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जैसे ब्राइट मून व्हाइट, ओब्सीडियन ब्लैक और फेंटम नाइट पर्पल (चीनी भाषा से अनुवादित)। भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजारों में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। स्मार्टफोन खरीदने के लिए कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इसके चीन के अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध होने की भी उम्मीद है।

नए Meizu स्मार्टफोन में कंपनी का नया Flyme AIOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो कई AI फीचर्स से लैस है। इसमें 6.52-इंच का IPS LCD वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल लेकर आता है। फोन Unisoc T765 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो इसके रियर में मौजूद डुअल कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जैसे कि हमने बताया, फ्रंट कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर फिट किया गया है।

Blue 20 फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,010mAh की बैटरी है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर भी मिलते हैं। फोन की मोटाई 8.3 mm है और इसमें ग्लास बैक कवर के साथ एक प्लास्टिक फ्रेम मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »