MediaTek ने गेमिंग के लिए लॉन्च किया बजट Helio G91 चिपसेट, 108MP कैमरा का भी सपोर्ट

MediaTek के अनुसार, नया लॉन्च हुआ Helio G91 चिपसेट 108MP कैमरों के लिए सपोर्ट का दावा करता है, जो G88 की 64MP लिमिट से एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है।

MediaTek ने गेमिंग के लिए लॉन्च किया बजट Helio G91 चिपसेट, 108MP कैमरा का भी सपोर्ट

Photo Credit: MediaTek

ख़ास बातें
  • नया Helio G91 चिपसेट 108MP कैमरों के लिए सपोर्ट का दावा करता है
  • इसमें इन-सेंसर जूम और 2.0um पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी शामिल है
  • नया 4G चिपसेट Dual 4G VoLTE से लैस आता है
विज्ञापन
MediaTek ने बुधवार को चुपचाप अपने नए बजट चिपसेट - Helio G91 (4G) को पेश किया। नया SoC गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह अपने पूर्ववर्ती, Helio G88 के लॉन्च के तीन साल के बाद आया है। कंपनी ने दावा किया है कि नया Helio G91 एडवांस मोबाइल गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए पिछले मॉडल्स की तुलना में कुछ अहम सुधारों लेकर आता है। नए चिपसेट में 108MP तक के कैमरों के लिए सपोर्ट और साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाले FHD+ डिस्प्ले के लिए सपोर्ट शामिल है।

MediaTek के अनुसार, नया लॉन्च हुआ Helio G91 चिपसेट 108MP कैमरों के लिए सपोर्ट का दावा करता है, जो G88 की 64MP लिमिट से एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। यह किफायती स्मार्टफोन में हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी की बढ़ती मांग को पूरा करता है। इसके अलावा, G91 में इन-सेंसर जूम और 2.0um पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसका लक्ष्य क्लीयर नाइट शॉट्स और डिटेल्ड पोर्ट्रेट निकालना है।

मीडियाटेक की सिग्नेचर हाइपरइंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी इसकी एक अन्य खासियत है, जो इंटेलिजेंट रिसोर्स मैनेजमेंट और नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन के जरिए बेहतर और स्मूथ गेमप्ले सुनिश्चित करती है। इसमें लो टच लेटेंसी के लिए एक "रैपिड रिस्पांस इंजन", बेहतर एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक "रिसोर्स मैनेजमेंट इंजन" और गेमिंग के दौरान स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए एक "नेटवर्किंग इंजन" शामिल है।

नया 4G चिपसेट Dual 4G VoLTE से लैस आता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 5, Beidou, Galileo, Glonass, GPS, FM Radio सपोर्ट शामिल है।

इसके ऑक्टा-कोर सीपीयू कॉन्फिगरेशन में 2.0 गीगाहर्ट्ज तक चलने वाले दो Arm Cortex-A75 कोर और एफिशिएंसी के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज पर छह Cortex-A55 कोर शामिल हैं, जो 1.0 गीगाहर्ट्ज पर Arm Mali-G52 MC2 जीपीयू के साथ काम करते हैं। SoC में 8GB तक LPDDR4x मेमोरी के साथ-साथ eMMC 5.1 स्टोरेज का सपोर्ट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »