म्यूजिक लवर्स के लिए खास स्मार्टफोन Marshall London लॉन्च

म्यूजिक लवर्स के लिए खास स्मार्टफोन Marshall London लॉन्च
विज्ञापन
बेहतरीन गिटार एंप्लिफायर बनाने के लिए मशहूर कंपनी मार्शल (Marshall) अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले मार्शल लंदन (Marshall London) स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह अगस्त महीने में उपलब्ध होगा।

इस स्मार्टफोन को Marshall की विशिष्ट खूबसूरती को ध्यान में रखते हुए खास म्यूजिक लवर्स के लिए डेवलप किया गया है। हैंडसेट कई मामलों में ब्रिटेन की इस कंपनी के पॉपुलर गिटार एंप्लिफायर सीरीज जैसा है। हैंडसेट में स्टीरियो इफैक्ट के लिए दो फ्रंट स्पीकर, अलग-अलग वॉल्यूम कंट्रोल वाले दो ऑडियो आउटपुट और चुटकियों में म्यूजिक एप्लिकेशन लॉन्च करने के लिए एक अलग बटन दिए गए हैं। Marshall ने जानकारी दी है कि फोन हाई क्वालिटी ऑडियो प्रोसेसिंग बिल्ट के साथ आएगा, जिसके लिए Wolfson WM8281 digital-analogue कनवर्टर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी डिवाइस के साथ अपना ईयरफोन भी देगी। कंपनी का यह भी दावा है कि यह दुनिया का सबसे लाउड स्मार्टफोन होगा।

म्यूजिक के दीवानों के लिए कई और फीचर इस स्मार्टफोन में मौजूद हैं। आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले टू-बटन वॉल्यूम कंट्रोल की जगह स्क्रॉल वील को शामिल किया गया है। इसके अलावा सिस्टम-वाइड इक्वलाइजर भी मौजूद हैं और साथ में DJ-APP व LoopStack जैसे कई ऑडियो ऐप हैंडसेट में प्रीलोडेड होंगे। बाकी स्पेसिफिकेशन बेहद ही साधारण हैं।

हैंडसेट में 4.7 इंच का 720p स्क्रीन है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है। हैंटसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 2500mAh की बैटरी है। इसमें Qualcomm Snapdragon 410 MSM8916 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में होगा 2GB का रैम (RAM)। यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप (Android 5.0.2 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

Marshall ने इस हैंडसेट की कीमत SEK 4,995 (करीब 37,000 रुपये) तय की है, जो इस तरह के स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन के लिए थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, Marshall ब्रांड का ठप्पा म्यूजिक लवर्स के लिए इस फीन को खरीदने की बड़ी वजह बन सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  2. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  4. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  5. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  6. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  8. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  9. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  10. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »