सेल हुई खत्म, लेकिन अब कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

अभी भी चुनिंदा स्मार्टफोन ऐसे हैं जिन पर सेल खत्म होने के बाद भी अच्छी छूट पाई जा सकती है। हमने आपके लिए ऐसे ही कुछ ऑफर और डील चुनकर निकाले हैं, जानें उनके बारे में।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 13:49 IST
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर त्यौहारी सीज़न के दौरान चली सेल अब खत्म हो गई है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने पिछले दिनों स्मार्टफोन और गैजेट समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर और डील दिए थे। फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम और टाटा क्लिक समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सैमसंग, आईफोन, मोटोरोला और लेनोवो जैसी कई बड़ी कंपनियों के डिवाइस पर ऑफर दिए गए। लेकिन अभी भी चुनिंदा स्मार्टफोन ऐसे हैं जिन पर सेल खत्म होने के बाद भी अच्छी छूट पाई जा सकती है। हमने आपके लिए ऐसे ही कुछ ऑफर और डील चुनकर निकाले हैं, जानें उनके बारे में।

हाल ही में लॉन्च हआ पैनासोनिक एलुगा रे 500 सेल खत्म होने के बाद भी 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल के समय भी यह स्मार्टफोन इसी कीमत में उपलब्ध कराया गया था। बता दें कि लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी थी कि फोन की एमआरपी कीमत 11,990 रुपये है लेकिन बिग बिलियन सेल में इस स्मार्टफोन को 8,999 रुपये के स्पेशल प्राइस में उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत के अलावा, फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई, 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट के साथ 5 प्रतिशत छूट और जियो ऑफर भी दिए जा रहा है।
Advertisement

पैनासोनिक एलुगा रे 700 को भी सेल में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अभी भी इसी कीमत में उपलब्ध है। फोन की कीमत लॉन्च के समय 13,990 रुपये बताई गई थी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर 3,991 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। बाकी एलुगा रे 500 वाले सभी ऑफर भी इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है।

इसके साथ ही असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी डुअल कैमरा 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ 14,999 रुपये में अभी भी उपलब्ध है। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई, 14,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 99 रुपये की कीमत में बायबैक गारंटी ऑफर भी दिया जा रहा है। ये सभी ऑफर सेल के दौरान भी दिए गए थे।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम 32 जीबी वेरिएंट 910 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ 13,490 रुपये में मिल रहा है। फोन पर 12,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है।
Advertisement

सैमसंग ने अपनी स्पेशल एनिवर्सरी के तहत अपने गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, ऑन7, ऑन7 प्रो, ऑन5, ऑन5 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट समेत कई स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर का ऐलान किया है।  इसके अलावा 27 सितंबर से शुरू हो रही शाओमी मी दिवाली सेल में शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन पर भी कई ऑफर मिलेंगे।

शाओमी का कहना है कि दिवाली और मी सेल के दौरान सभी प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर को मीडॉटकॉम पर लिस्ट कर दिया गया है। इनमें रेडमी 4, रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और रेडमी 4ए के साथ हाल ही में लॉन्च हुआ एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 भी शामिल है। इस सेल में मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी इन-ईयर हेडफोन और मी पावर बैंक जैसी एक्सेसरी पर भी छूट मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि, शाओमी इस सेल में इसी महीने लॉन्च हुए रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन को भी उपलब्ध कराएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.