ऑफिशियल Apple वेबसाइट से ऑर्डर किया iPhone 15 Pro Max, बॉक्स में निकला नकली Android फोन

एक व्यक्ति ने Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 15 Pro Max ऑर्डर किया, लेकिन उसे बदले में नकली iPhone मिला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 15 Pro Max ऑर्डर किया
  • उसे बदले में नकली iPhone मिला, जिसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद था
  • व्यक्ति ने Reddit पोस्ट के जरिए पूरे मामले की जानकारी शेयर की

Photo Credit: Reddit (u/theEdmard)

हाल ही में भारत में एक व्यक्ति ने Apple iPhone मॉडल ऑनलाइन ऑर्डर किया और उसे फोन के असली बॉक्स के अदर साबुन मिला। अब, आप सोच रहे होंगे कि ई-कॉमर्स या थर्ड-पार्टी रिटेलर से सामान ऑर्डर करने पर ऐसा ही अंजाम होता है, तो आपको एक और चौंकाने वाला मामला बताते हैं, जहां यूके में एक व्यक्ति ने सीधे Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 15 Pro Max ऑर्डर किया, लेकिन उसे नकली iPhone मिला। इस मामले की पूरी जनकारी यूजर ने खुद Reddit पर शेयर की।

Reddit पर एक यूके निवासी ने अपनी आपबीती शेयर की, जहां उसने बताया कि किस प्रकार उसने Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 15 Pro Max ऑर्डर किया, लेकिन उसे बदले में नकली iPhone मिला, जिसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद था। अपने पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि iPhone ऑर्डर करने के बाद उसे ऐप्पल से डिलीवरी पुष्टिकरण ईमेल भी मिला था। इतना ही नहीं, उसे डिलीवरी पार्टनर डायनेमिक पार्सल डिस्ट्रीब्यूशन (DPD) से ट्रैकिंग डिटेल्स भी मिली, जिसके जरिए उसने अपना पार्सल ट्रैक भी किया।

व्यक्ति ने बताया कि डिलीवरी के बाद जब उसने बॉक्स खोला, तो वह चौंक गया, क्योंकि उसने देखा कि उसके iPhone 15 Pro Max में पहले से एक स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा हुआ था, जिससे उसे लगा कि यह Apple की ओर से कोई लौटाई गई यूनिट उसे भेजी गई हो। हालांकि, जब उसने डिवाइस को करीब से जांचा, तो उसे स्क्रीन OLED नहीं लगी और साथ ही डिवाइस के नीचे iPhone 15 Pro Max के समान चिन नहीं थी।

इसके बाद, उसने डिवाइस को चालू किया और पाया कि सेटअप प्रोसेस भी iPhones के समान नहीं था। आखिर में उसे पता चला कि जो उसके पास iPhone मॉडल था, वो दरअसल एक नकली iPhone था, जिसमें Android OS मौजूद था। इसमें TikTok, Facebook और YouTube जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल्ड थे।

Apple से सीधे नकली iPhone मिलता बेहद असामान्य और चौंकाने वाला मामला है, क्योंकि कंपनी सुरक्षित डिलीवरी के लिए जानी जाती है। यह घटना डिलीवरी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चूक को उजागर करती है, जिससे ऐप्पल की सप्लाई चेन की विश्वसनीयता के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं।
Advertisement

प्रभावित खरीदार ने Apple के पास एक सपोर्ट टिकट भी दाखिल किया है और कंपनी ने उसे इसपर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया है। यह घटना भारत में भी ग्राहकों के लिए एक सीख के रूप में काम आ सकती है कि हमेशा ऑनलाइन ऑर्डर को लेने से पहले उसे जांचे और यदि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस तरह की सुविधा नहीं देता है, तो अनबॉक्सिंग का वीडियो रिकॉर्ड करे, जो भविष्य में सबूत के तौर पर काम आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.