लाइफ विंड 7आई लॉन्च, इसमें है 8 मेगापिक्सल का कैमरा

लाइफ विंड 7आई लॉन्च, इसमें है 8 मेगापिक्सल का कैमरा
ख़ास बातें
  • लाइफ विंड 7आई की कीमत 4,999 रुपये है
  • लाइफ विंड 7आई में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड का नया स्मार्टफोन विंड 7आई लॉन्च किया है। यह अगस्त महीने में लॉन्च किए गए लाइफ विंड 7 का सस्ता वेरिएंट है। लाइफ विंड 7आई की कीमत 4,999 रुपये है। फोन खरीदने पर ग्राहकों को दो साल की वारंटी मिलेगी। यह ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

लाइफ विंड 7आई में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर एजीसी ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर वाले इस फोन में एड्रेनो 304 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम।

लाइफ का यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। लाइफ विंड 7आई को पावर देने के लिए मौजूद है 2250 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 143.5 x 72 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »