लाइफ विंड 3 और फ्लेम 8 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 14:20 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ विंड 3 और फ्लेम 8 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
  • लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है
  • लाइफ फ्लेम 8 की कीत 4,199 रुपये है
रिलायंस रिटेल ने अपने नए बजट स्मार्टफोन फ्लेम 8 और विंड 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लाइफ ब्रांड के ये दोनों स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी और वोएलटीई सपोर्ट से लैस हैं। दोनों स्मार्टफोन को कमिंग सून टैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। ये दोनों फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
 
लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट 6,999 रुपये में जबकि लाइफ फ्लेम 8 व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में 4,199 रुपये में मिलेगा। ये दोनों स्मार्टफोन बुधवार से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिलेंगे। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन बुधवार से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा  और यह फोन 3 महीने के लिए जियो प्रिव्यू ऑफर के साथ आएगा। लाइफ फ्लेम 8 स्मार्टफोन के भी इसी ऑफर के साथ आने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी सबसे पहले टेकपीपी ने दी।
Advertisement

लाइफ विंड 3 और फ्लेम 8 दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करते हैं।

सबसे पहले बात लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन की, इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम वाले इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन का डाइमेंशन 76.6×152.6×9.4  मिलीमीटर और वज़न 159.2 ग्राम है। लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन में 2920 एमएएच की बैटरी है।
 

(लाइफ विंड 3 स्मार्टफोन की तस्वीर)

अब बात लाइफ फ्लेम 8 की, इस फोन में विंड 3 से थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। लेकिन इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। लाइफ के इस फोन में 4.5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 218 पीपीआई है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए 304 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 132.6×66.2×9.3 मिलीमीटर और वज़न 138 ग्राम है। इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.