लाइफ विंड 2 स्मार्टफोन में है 6 इंच का डिस्प्ले, 8,299 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 16:07 IST
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड का नया स्मार्टफोन विंड 2 लॉन्च किया है। लाइफ विंड 2 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर 8,299 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह गोल्ड कलर वेरिएंट में रिलायंस डिजिटल स्टोर के साथ अन्य रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

लाइफ विंड 2 में 6 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64-बिट मीडियाटेक एमटी6735एम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलेगा। ज्ञात हो कि यह डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी काम करेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। यह यूनीबॉडी डिजाइन वाला फोन है। इस हैंडसेट में 2850 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 157.5 x 81 x 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 223 ग्राम।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

हाल ही में कंपनी द्वारा तीन 'लाइफ' स्मार्टफोन के दामों में कटौती की खबर आई थी। पता चला था कि लाइफ फ्लेम 1, विंड 5 और वाटर 7 स्मार्टफोन की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LYF, LYF Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.