लाइफ फ्लेम 6 स्मार्टफोन 3,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 6 जून 2016 10:14 IST
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड ने नए फ्लेम 6 स्मार्टफोन को पेश किया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल और डिजिल एक्सप्रेस जैसे ऑफलाइन स्टोर में ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि लाइफ फ्लेम 6 को फ्लेम 3 और फ्लेम 4 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के एक हफ्ते के अंदर ही पेश किया गया है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित लाइफ फ्लेम 6 में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे तो दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट 4जी को सपोर्ट करते हैं, लेकिन यूज़र एक वक्त में एक ही सिम स्लॉट से 4जी नेटवर्क इस्तेमाल कर पाएंगे।  

लाइफ फ्लेम 6 में 4 इंच (480x800 पिक्सल) का डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 218 पीपीआई। स्क्रीन पर असाही ड्रेगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट के साथ माली 400 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 512 एमबी का रैम है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इतने ही रिज़ॉल्यूशन का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। बैकपैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वाई-फाई बी/जी/एन, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। फ्लेम 6 स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर का मौजूद होना है। यह स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों ही 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 1750 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 175 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। डाइमेंशन 126x64x10.6 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.