लाइफ ब्रांड का एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 16:30 IST
रिलायंस रिटेल ने अपना नया सस्ता 4जी लाइफ फ्लेम 4 स्मार्टफोन पेश दिया है। एक दिन पहले ही लाइफ फ्लेम 3 स्मार्टफोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया था। 3,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन रेड कलर वेरिएंट (ब्लैक स्ट्रिप के साथ) में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन देश भर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

लाइफ फ्लेम 4 में (800 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 225 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 512 एमबी है। रिलायंस के इस फोन में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो लाइफ फ्लेम 4 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, स्माइल शटर, बर्स्ट मोड और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी है। दूसरे अधिकतर लाइफ स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
 

फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 122.5 x64.4x10.25 मिलीमीटर और वजन 117 ग्राम है। फोन में 1400 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 4जी नेटवर्क पर 4.5 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लाइफ फ्लेम 3 में 4जी एलटीई के अलावा 3जी एचएसपीए+, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस, जीपीआरएस, ईडीजीई और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

इससे पहले गुरुवार को ही कंपनी ने लाइफ फ्लेम 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लाइफ फ्लेम 3  में (800 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 512 एमबी है। रिलायंस के इस फोन में 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा है।  कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Mobile, Reliance lyf flame 4, Rel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.