लाइफ एफ8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,200 रुपये से कम

लाइफ एफ8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,200 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • लाइफ एफ8 स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है
  • फोन में 1 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत एफ सीरीज़ में एक और एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लाइफ एफ8 स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।यह फोन कंपनी के देशभर में मौज़ूद रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। फोन ब्लैक व ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लाइफ एफ8 में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 218 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो लाइफ एफ8 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कैमरा वीडियो एचडीआर सपोर्ट, स्माइल डिटेक्शन, ब्लिंक डिटेक्शन और पैनोरमा जैसे मोड से लैस है। एफ8 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 160 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 132.6 x 66.2 x 9.3 मिलीमीटर और वज़न 138 ग्राम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो लाइफ एफ8 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस, एज और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। यह स्मार्टफोन यूएसबी ऑन-द-गो सपोर्ट करता है। फोन में कई जेस्चर आधारित कंट्रोल भी हैं। इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lyf F8, Lyf F8 specification, Lyf f8 price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »