लाइफ अर्थ 1, वाटर 1 और वाटर 2 फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन का रिलायंस जियो ने किया खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 17:42 IST
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिलायंस डिजिटल ने लाइफ अर्थ 1, वाटर 1 और वाटर 2 स्मार्टफोन को कीमत के साथ लिस्ट किया है। अफसोस की बात यह है कि इन स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

लाइफ अर्थ 1 को 23,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट को महीने की शुरुआत में कंपनी द्वारा पेश किया गया था। लाइफ वाटर 1 की कीमत 14,999 रुपये है और लाइफ वाटर 2 फोन 14,690 रुपये में मिलेगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रिलायंस जियो के बहुप्रतीक्षित लाइफ सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी। इन स्मार्टफोन को देश के 13 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। लाइफ वाटर 1 और लाइफ वाटर 2 स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 5 इंच के एलसीडी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही डुअल सिम स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 

दोनों ही स्मार्टफोन में कुछ अंतर भी हैं। वाटर 2 एचडी (720x1280 पिक्सल) स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है और वाटर 1 फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ। लाइफ वाटर 1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 पर चलेगा। लाइफ वाटर 2 में एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप होगा। वाटर 2 में 2600 एमएएच की बैटरी है और वाटर 1 में 2400 एमएएच की।
Advertisement

अब बात लाइफ अर्थ की। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। डुअल सिम (माइक्रो-सिम और नैनो-सिम) स्मार्टफोन लाइफ अर्थ 1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे से लैस है। एक कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। लाइफ अर्थ 1 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। लाइफ अर्थ 1 को पावर देने के लिए मौजूद है 3500 एमएएच की बैटरी। 162.5 ग्राम वज़न वाले इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154x76.6x7.25 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.