एलजी एक्स500 स्मार्टफोन लॉन्च, 4500 एमएएच की बैटरी है इसमें

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने घरेलू मार्केट में एलजी एक्स500 हैंडसेट लॉन्च किया है। LG X500 की सबसे अहम खासियत 4500 एमएएच की बैटरी है।

एलजी एक्स500 स्मार्टफोन लॉन्च, 4500 एमएएच की बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • यह MWC में लॉन्च किए गए एलजी एक्स पावर 2 का कोरियाई वेरिएंट है
  • 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
  • हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा ओएस पर चलेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने घरेलू मार्केट में एलजी एक्स500 हैंडसेट लॉन्च किया है। LG X500 की सबसे अहम खासियत 4500 एमएएच की बैटरी है। एंड्रॉयडक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए एलजी एक्स पावर 2 का कोरियाई वेरिएंट है। दक्षिण कोरियाई मार्केट में LG X500 की कीमत 319,000 कोरियाई वॉन है और इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होगी। याद रहे कि एलजी ने पिछले साल भारत में एलजी एक्स पावर को लॉन्च किया था। ऐसे में एलजी एक्स पावर 2 को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है।

LG X500 के स्पेसिफिकेशन LG X Power 2 वाली है। इसमें 5 इंच का एलसीडी एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। एलजी के इस हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का इस्तेमाल करना संभव है। बता दें कि हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा ओएस पर चलेगा।

इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ सॉफ्ट एलईडी फ्लैश और वाइड एंगल लेंस दिए गए हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इसकी बैटरी 4500 एमएएच की है। और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

4जी एलटीई से लैस इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस,  यूएसी ओटीजी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। डाइमेंशन 154.7 x 78.1 x 8.4 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG X500, LG X500 Launched, LG X500 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »